DanaRam Patel Gandhav

From Marupedia
Jump to navigation Jump to search

दानाराम पटेल का जन्म राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांधव कला गाँव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ उन्होंने सादगी, मेहनत और संस्कारों के साथ जीवन की शुरुआत की। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने ही गाँव गांधव कला के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की और वहीं से दसवीं कक्षा तक अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए कॉलेज शिक्षा भी पूरी की।

शिक्षा पूरी करने के बाद आजीविका के सिलसिले में वे पहले कल्याणपुर और फिर जोधपुर गए। कुछ समय जोधपुर में रहने के बाद वे पुनः कल्याणपुर लौट आए। वर्तमान में वे कल्याणपुर में “राजस्थान मेडिकल स्टोर” नाम से अपनी मेडिकल शॉप संचालित कर रहे हैं। अपने परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने ग्रामीण पृष्ठभूमि से आगे बढ़ते हुए स्वयं का स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया और स्थानीय लोगों को आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराते हैं।