बुधाराम पटेल का जीवन परिचय | BudhaRam Patel Biography

From Marupedia
Jump to navigation Jump to search


बुधाराम पटेल

जन्म सन 2000
जन्म स्थान कल्याणपुर, बालोतरा, राजस्थान, भारत
निवास राजस्थान, भारत
शिक्षा कोटा विश्वविद्यालय
शैक्षिक योग्यता स्नातक (सार्वजनिक जानकारी के अनुसार)
व्यवसाय डिजिटल क्रिएटर, उद्यमी, सोशल मीडिया एनालिस्ट
आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट


बुधाराम पटेल (BudhaRam Patel) एक युवा डिजिटल क्रिएटर, टेक्नोलॉजी के शौकीन और सोशल मीडिया एनालिस्ट हैं।

राजस्थान के एक ग्रामीण इलाके से अपना सफ़र शुरू करके, उन्होंने ग्रो एडिट्स के ज़रिए अपने काम को बढ़ाया है, जिसमें वे डिजिटल इनविटेशन, शादी की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और कई तरह की ऑनलाइन डिजिटल सर्विस देते हैं। बुधाराम पटेल ने ही Marupedia.com जैसे ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म को बनाया और उन लोगों को भी इंटरनेट पर आने का मौका दिया जो कम प्रसिद्ध है।

वह लोगों को डिजिटल दुनिया में सही फैसले लेने में मदद करने और छोटे शहरों के युवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधाराम पटेल का शुरुआती जीवन

बुधाराम पटेल का जन्म राजस्थान के बालोतरा जिले के कल्याणपुर गांव में किसान परिवार में हुआ, बचपन से ही तकनीकी चीजों में काफी ज्यादा रुचि थी जब नए नए स्मार्टफोन आए थे तब से इन्हे तकनीकी क्षेत्र मे काफी रुचि हुई। अपने गांव से ही 12th तक शिक्षा प्राप्त कर आगे की पढ़ाई कोटा विश्वविद्यालय से की।

पढ़ाई के समय से ही इंटरनेट से ऑनलाइन पैसा कमाने के तरीके देखने शुरू किए और यूट्यूब Reselling करके ऑनलाइन कमाई करना शुरू किया, बाद में खुद की एक सफल बायोग्राफी वेबसाइट भी चलाई।

ग्रो एडिटस की शुरुआत

ऑनलाइन काम करते हुए इन्होंने ग्राफिक डिजाइन भी सिख ली थी तो इन्हें लगा कि इस फील्ड में कुछ अपना काम शुरू किया जाए तभी बुधाराम पटेल (BudhaRam Patel) ने वर्ष 2023 में ग्रो एडिटस की शुरुआत की, ग्रो एडिटस बिजनेस के माध्यम से इन्होंने विवाह के आमंत्रण वीडियो और कार्ड बनाने शुरू किए उसके बाद इन्होंने विवाह के एल्बम डिजाइन और विवाह के वीडियो एडिटिंग का काम भी साथ में जोड़ दिया जिससे ये काम तेजी से आगे बढ़ा। आज ग्रो एडिटस के साथ पूरे भारत से स्टूडियो वाले जुड़े है और पूरे भारत से विवाह के आमंत्रण वीडियो कार्ड बनाते है। आज ग्रो एडिटस के पास पूरे भारत का सबसे बड़ा हिन्दी वेडिंग इन्विटैशन विडिओ और कार्ड का संग्रहण है जिसका कॉपीराइट सिर्फ इनके पास है और इनके डिजाइन और किसी के पास नहीं है और ना ही ये टेम्पलेट सेल करते है।

ग्रो एडिटस आज भारत का सबसे प्रसिद्ध इन्विटैशन बिजनस है डिजिटल इन्विटैशन मे ग्रो एडिटस का नाम सबसे ऊपर है।

Karo Apply की शुरुआत

ग्रो एडिटस के बाद इन्होंने फाइनेंस के क्षेत्र में भी काम करना शुरू किया, इनकी वेबसाइट karoapply.com पर ये क्रेडिट कार्ड, बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड अकाउंट, लोन आदि सर्विस देना शुरू किया, हालांकि ये काम ज्यादा ग्रो नहीं कर पाया लेकिन कम समय में अच्छी कमाई का माध्यम बना।

सोर्स

BudhaRam Patel at Instagram

BudhaRam Patel at YouTube

BudhaRam Patel at Twitter X